Rasoli Kya Hota Hai- लें सकती है कैंसर का रूप 🦀

Rasoli kya hota hai – नमस्कार दोस्तों आज हम पढ़ेंगे को रसोली क्या होती है। रसोली क्यों होती है और रसोली होने के क्या कारण होते है, इसके साथ ही हम जानेंगे कि रसोली के लक्षण क्या क्या होते है और इसके उपाय क्या है। तो आइए पढ़ते हैं

Rasoli kya hota hai

रसोली एक तरह की गांठ होती है जो की महिलाओं के गर्भाशय में बनती है, महिलाओं के बच्चेदानी में फायबरस नाम का टिस्सू होता है जिस से रसोली बन जाती है।

महिलाओं का गर्भाशय 3 भागों में बंटा होता है और रसोली गर्भाशय के किसी भी हिस्से में हो सकती है लेकिन ज्यादातर मामलों में ये गर्भाशय के ऊपरी हिस्से में होती है, रसोली का आकार अलग अलग हो सकता है, रसोली स्टोन जिसे पथरी कहते है उस से अलग होती है।

रसोली सिर्फ महिलाओं में होती है इसमें ज्यादातर जो कारक होता है वो एस्ट्रोजन हार्मोन होता है। महिलाओं में हार्मोनल बदलाव आते रहते है तो जब एस्ट्रोजन हार्मोन अधिक मात्रा में महिला के शरीर में हो जाता है तो रसोली होने की संभावना बढ़ जाती है।

रसोली ज्यादातर 25 से 40 वर्ष की महिलाओं में होता है क्योंकि 40 वर्ष के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन काम बनता है जिस वजह से रसोली होने की संभावना कम हो जाती हैं।

रसोली से सम्बन्धित आगे की जानकारी नीचे दिए गए वीडियो में जाकर आप देख सकते है

Leave a Comment