Rahul Gandhi Case 2023 | राहुल गाँधी को जेल की सजा क्यों हैं? | Rahul Gandhi Speech on modi’s 2019.

Rahul Gandhi Case 2023, 2019 में राहुल गांधी का वो भाषण, जिसपर कोर्ट ने उन्हें सुना दी 2 साल की सजा, Rahul Gandhi Speech on modi’s 2019 | राहुल गाँधी को जेल की सजा क्यों हैं?

Rahul Gandhi Case 2023

Rahul Gandhi Case 2023 नमस्कार दोस्तों आज आप जानेंगे की आखिर राहुल गाँधी के किस भाषण पर उनको जेल की सजा सुना दी गयी और साथ ही उनकी सांसद की सदस्यता की ख़तम कर दी गयी, आखिर राहुल जी ने ऐसा क्या बोल दिया मोदी नाम के बारे में जिस वजह से राहुल गाँधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया, और इनसे जुड़े बहुत से सवाल हैं जिनकी हम निचे चर्चा करेंगे,

अगर निचे दी गयी जानकारी से आप सन्तुष्ठ हैं तो इस जानकारी को शेयर करें जिस से और भी जनता को जानकारी पहुंचे |

Rahul Gandhi Case 2023

Latest Highlights:-

  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर मानहानि का मुकदमा किया गया हैं |
  • यह मुकदमा सूरत में दर्ज कराया गया हैं।
  • यह मुकदमा दर्ज होती ही पुरे भारत में चर्चा का विषय बन चूका हैं।
  • मुक़दमे के 24 घंटो में ही राहुल को दोषी करार दिया गया हैं और उनको २ साल की सजा सुना दी गयी हैं।
  • हालाँकि सजा का एलान होते ही राहुल गाँधी को बेल मिल गयी हैं।
  • लेकिन उनकी सांसद अध्यक्षता चली गयी हैं।

2019 Highlights :-

  • 2019 लोकसभा चुनाव से पहले राहुल ने कर्नाटक में रैली की थी
  • राहुल ने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला था
  • राहुल गांधी ने रैली में कहा था कि चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है

इन सब चोरों के नाम मोदी-मोदी-मोदी कैसे हैं

Rahul Gandhi Case 2023 :-कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मोदी सरनेम मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने दोषी ठहराया है। कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई है। हालांकि कोर्ट ने राहुल को राहत देते हुए सजा को 30 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है, जिससे वह ऊपरी अदालत में अपील कर सकें। ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है…’राहुल गांधी का यह पूरा भाषण क्या है और कब दिया गया। आइए जानते हैं।

राहुल गाँधी का 2019 का पूरा भाषण

Rahul Gandhi Case 2023 :- 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी कर्नाटक के कोलार में एक रैली में पहुंचे थे। रैली के दौरान राहुल ने मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ाना देने का आरोप लगाया था। राहुल ने अपने भाषण में कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी है। राहुल ने कहा था, ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है, चाहे वह ललित मोदी हो या नीरव मोदी हो चाहे नरेंद्र मोदी।’ राहुल यहीं पर नहीं थमे राहुल ने आगे कहा, ‘नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी अभी और ढूढेंगे तो और भी नाम निकल जाएंगे।’ इससे पहले राहुल ने अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला था। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा था, ‘चौकीदार ही चोर है। नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या, ललित मोदी, अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी चोरों की टीम है।’ राहुल ने कहा था कि जनता का पैसा इन्हीं लोगों के बीच घूमता रहता है।

राहुल गाँधी का 2019 का पूरा भाषण वीडियो

Credit: the Lallantop

Leave a Comment